लिव 52 से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 14:28

लिव 52 के फायदे
हिमालय लिव 52 टैबलेट एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से लीवर की बीमारी और हेपेटाइटिस के इलाज के लिए किया जाता है। यह हिमस्रा, कसानी, मन्दुर, अर्जुना जैसी आयुर्वेदिक औषधियों को मिलाकर बनाया जाता है। यह लीवर की बीमारी दूर करने के साथ साथ लिवर की जहरीले तत्वों से भी रक्षा करता है। इसलिए इस दवाई को हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
लिव 52 कैसे करता है काम

लिव 52 लीवर को मजबूत बनाने के साथ साथ पाचन तंत्र को भी सुधारता है। इसके अलावा यह लिवर में एंजाइम्स को भी मेंटेन करता है। जिन लोगों को भूख न लगने की शिकायत होती है उन्हें इस दवाई के सेवन के बाद खुलकर भूख लगने लगती है।(हिमालय लिव 52 टैबलेट भूख बढ़ाने की दवा) लिवर से निकलने वाली जूस हमारे भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करती है ऐसे में अगर लिवर में किसी तरह का संक्रमण उत्पन्न हो जाए या लिवर कमजोर हो जाए तो बड़ी मुश्किल हो जाती है। Liv 52 सीरप या टैबलेट टॉक्सिंस और लीवर इंफेक्शन से बचने में मदद करता है। Liv 52 टेबलेट, सिरप, और ड्रॉप तीनो प्रकार में उपलब्ध है।
लीवर 52 के फायदे

यह लीवर की कमजोरी दूर कर उसे स्वस्थ बनाता है। जिससे बॉडी से सही तरीके से टॉक्सिन्स निकालने में मदद मिलती है।
डैमेज हो चुकी लीवर की कोशिकाओं को इससे जल्दी रिपेयर होने में मदद मिलती है।
यह पाचन तंत्र को सही करता है जिससे भूख खुलकर लगती है।
इसके सेवन से फैटी लीवर की समस्या दूर होती है।
जिन लोगों को खून की कमी का सामना करना पड़ रहा है वह इसका सेवन कर सकते हैं। यह हिमोग्लोबिन के लेवल को सुधारने का काम करता है।
जो लोग रोज या फिर जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं उनको लिव 52 का सेवन जरूर करना चाहिए। ज्यादा शराब पीने से शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे लिवर तेजी से डैमेज होने लगता है। यह दवा हमारे लिवर से ज्यादा से ज्यादा टॉक्सिन को बाहर निकालर उसे रिपेयर करने में मदद करती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info